Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
हिमाचल Trending

साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को किया रवाना

Read in:Hindi

धर्मशाला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में साइक्लोथॉन और जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का समापन युवा सेवाएं और खेल इंडोर कॉम्प्लेक्स में हुआ। रैली का आयोजन धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे साइकिल का उपयोग करने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि साइकिल न केवल यातायात का प्रदूषण रहित दोपहिया साधन है, बल्कि यह शारीरिक फिटनेस को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवाओं को आकर्षित करने में सहायक सिद्ध होगा।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस धर्मशाला में जन शिकायतें भी सुनीं।