Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
हिमाचल Trending

आपदा प्रबन्धन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Read in:Hindi

कुल्लू, फेस2न्यूज:
प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के जोखिम और भेद्यता को कम करने के लिए समयबद्ध तैयारी तथा समय पर क्षेत्र विशेष के लोगों को सतर्क करना अत्यन्त आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अटल सदन कुल्लू में कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सप्ताह भर चलने वाले आपदा प्रबन्धन कार्यक्रम जेयूएआरई (ज्वाइंट यूनाइटेड एक्शन फॉर रेजिलिएन्स इन इमर्जेंसी) के शुभारम्भ के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आपदा प्रबन्धन प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला में राज्य के लिए एक प्रेरक और आदर्श कार्यक्रम आरम्भ करने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को आपदा के प्रति जागरूक करना तथा आपदा के समय बचाव और राहत के लिए प्रबन्धन को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठी पहल है।
ठाकुर ने कहा कि जेयूएआरई कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, स्कूल के विद्यार्थियों को सामुदायिक जोखिम, मानचित्र तैयार करने और आपदा के समय पर नागरिक सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों की पहचान सुनिश्चित करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के 206 स्कूलों के छात्र एक साथ आपदा प्रबन्धन पर आधारित नाटकों का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे।
स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों के शमन और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन भी किया।