Friday, 27 November 2026
Breaking News
30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता 
पंजाब Trending

26 लाख की नकदी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर पुलिस ने बसों की रुटीन चेकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक को 26 लाख रुपए की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। मामले सबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ जीरकपुर इंस्पेक्टर दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस की ओर से आज बसों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अंबाला से चंडीगढ़ जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर तलाशी ली गई, तो बस में सवार एक युवक से 26 लाख रुपए नकद बरामद किए गए। युवक की पहचान साहिल पुत्र प्रल्हाद निवासी अंबाला के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा नकदी सबंधी पूछे जाने पर साहिल कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है।

0 Comments