Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
टेक्नोलॉजी Trending

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: कू ऐप के संस्थापकों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Read in:Hindi

स्वदेशी ऐप का उपयोग करें, लोकप्रिय बनाएं: मुख्यमंत्री

(MOREPIC1) लखनऊ, फेस2न्यूज

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के लिए स्थानीय उत्पादों के संरक्षण और उनको प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर उत्तर प्रदेश के नागरिकों से स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लखनऊ में Koo ऐप के फाउंडर्स अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “लोगों को स्वदेशी ऐप का उपयोग और समर्थन करना चाहिए. भारत का अपना भाषा-आधारित माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म होने के कारण राज्य के लोगों को सरकार की पहल से जुड़ने के लिए स्वदेशी ऐप का उपयोग करना चाहिए.”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के अपने विजन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “जनता और सरकार के बीच की दूरी को खत्म करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हो सके.”

इस मौके पर Koo ऐप के सीईओ और को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने भी मुख्यमंत्री योगी जी की तारीफ करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज मुलाकात कर और उनका विजन जानकर काफी खुशी हुई. मुख्यमंत्री जी का मानना है कि जनता और सरकार के बीच गहरा संबंध होना चाहिए ताकि जनता को तेजी से सारे अपडेट दिए जा सकें और नागरिकों के मुद्दों को हल किया जा सके.”

मुख्यमंत्री ने नागरिकों को स्वदेशी ऐप का उपयोग करने और आत्मानिर्भर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया.