Thursday, 14 May 2026
Breaking News
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
हिमाचल Trending

कंवर ने सरकार की आबकारी नीति का किया कड़ा विरोध

Read in:Hindi

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में घल्लोर ख़ास में महिला मंडल की बैठक की और समस्याओं को सुना।
नरदेव ने सरकार की आबकारी नीति को जनविरोधी करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया है । उन्होंने कहा कि सरकार माफिया के चंगुल में फंसी है और चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। शराब ठेकों की नीलामी न करके एक बार फिर सरकार ने बता दिया कि माफिया का सरकार पर पूरा दबदबा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का दम भरने वाली भाजपा के राज में तेल महंगा हो गया है और शराब सस्ती कर दी गई है। जिस तरह से डीज़ल के दामों में 25 रुपए की बढ़ौतरी की गई है यह हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में जीत पर भाजपा ने जनता को तोहफा दिया है।
कंवर ने कहा कि सरकार को आमजन की कोई चिंता नहीं है। आमजन के दैनिक जीवन यापन को सरकार ने दुभर बना दिया है। दूसरी ओर शराब, खनन, नशा माफिया दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। जिस अंदाज में माफिया को फायदा देने के उद्देश्य से सरकार काम कर रही है उससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का मुख्य उदेश्य आगामी चुनावों के लिए बेशुमार धन इकट्ठा करना है ताकि जनमत को प्रभावित करके साम दाम दंड भेद अपना कर सत्ता पर कब्ज़ा किया जा सके।यह स्थिति स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक और दुर्भाग्यपूर्ण है। नरदेव कंवर ने कहा कि सरकार जितने मर्ज़ी हथकंडे अपना ले लेकिन हिमाचल की जनता सब जान चुकी है।
कंवर ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 30 वर्ष पूर्व जब भाजपा ने वीपी सिंह के साथ मिल कर सरकार बनाई थी तो कश्मीरी पंडितों के साथ किस तरह अन्याय हुआ था और उनको पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा था।आज इतने वर्षों बाद एक फ़िल्म को मोहरा बना कर भाजपा नेता क्या संदेश देना चाहते हैं। भाजपा सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों के लिए कुछ नहीं किया और आज फ़िल्म के माध्यम से साम्प्रदायिक माहौल को ख़राब करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा आज जनता की ज़रूरत और समस्याओं पर सरकार मौन है। महंगाई, बेरोजगारी,आर्थिक कुप्रबन्धन जैसे अहम विषयों पर जनता आक्रोशित है और भाजपा सरकार से जबाब चाहती है । ऐसे में इन सब ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की भाजपा सरकार नाकाम कोशिश कर रही है। यह न केवल शर्मनाक है बल्कि निंदा जनक भी है।