Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

वरिष्ठ पत्रकार आर एन कंसल सड़क दुर्घटना में नहीं रहे

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2) अखिलेश बंसल/प्रमोद कांसल/बरनाला

जिला संगरूर के सुनाम से वरिष्ठ पत्रकार आर एन कंसल की वीरवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी कार में सवार हो भवानीगढ़ से सुनाम जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके अकस्मात निधन पर समूह पत्रकार संगठन शोकग्रत हैं। सभी ने परिवार के साथ वर्चुअली संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब हो कि संगरूर और बरनाला जिला ही नहीं अन्य जिला केंद्रों में स्थापित विभिन्न मीडिया ग्रुपों में सेवाएं निभा रहे बहुत मीडियाकर्मियों के लिए दिवंगत आर एन कंसल एक शिक्षक भी रहे हैं।

विजय इंद्र सिंगला ने किया दुख व्यक्त

कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर विजय इंद्र सिंगला ने फेसबुक पर दुख व्यक्त करते लिखा है कि सड़क हादसे का शिकार हुए आर. एन. कंसल उनके घनिष्ठ सहयोगी मित्र थे। उनके आकस्मिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से एक बहुत बड़ी और अपूरणीय क्षति हुई है। हमारा दीर्घकालिक सहयोग और मित्रता आज समाप्त हो गई।

कंसल जी स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक थे जिनके पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका जीवन, उनके सिद्धांत और उनकी सादगी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

विभिन्न पत्रकार संगठनों ने किया दुःख व्यक्त:  विभिन्न पत्रकार संगठनों ने लिखा है कि हमारे परम मित्र और वे पत्रकार साथी आर एन कंसल सुनाम का अचानक चिर विरह ने सचमुच हमें हिला कर रख दिया है। हसमुख मिलनसार ईमानदार आर एन कंसल की यादें हमेशा दिलों में रहेगी। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे।