Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

इंडस हॉस्पिटल ने कैंसर मरीजों के लिए रेडिएशन थेरेपी की नई सुविधा शुरू की

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ मोहाली

मोहाली स्थित इंडस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फेज-1 ने कैंसर के उपचार में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रेडिएशन थेरेपी विभाग में नई अत्याधुनिक सुविधा की शुरुआत की है। यह पहल क्षेत्र के कैंसर मरीजों को उन्नत, प्रभावी और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है।

इस विभाग का संचालन डॉ. कमलप्रीत ग्रेवाल (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) के नेतृत्व में किया जा रहा है। मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग का नेतृत्व डॉ. जी. एस. चौधरी कर रहे हैं, जबकि सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग डॉ. अश्विन कल्याणपुरी के मार्गदर्शन में संचालित है।

नई सुविधा के शुभारंभ के अवसर पर, इंडस हॉस्पिटल के एडवांस्ड मेडिकल एजुकेशन विभाग की ओर से पंजाब मेडिकल काउंसिल और आईएमए मोहाली के सहयोग से एक सीएमई (कॉन्टिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न चिकित्सा विभागों के डॉक्टरों और कई सुपर स्पेशियलिटीज़ के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कैंसर  सरवाईवर्स को सम्मानित कर उनका हौसला बढाया. 

(SUBHEAD)कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने रेडिएशन थेरेपी की आधुनिक तकनीकों, इसके उपयोग और कैंसर मरीजों को मिलने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों का कहना था कि इस नई सुविधा के माध्यम से अब ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें दूरस्थ शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इंडस हॉस्पिटल सदैव अपने मरीजों को संवेदनशीलता, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह नई पहल अस्पताल के उस विज़न को और सशक्त बनाती है जिसमें हर मरीज को अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

0 Comments