Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मनाया गया स्वदेशी सप्ताह

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /अबोहर 

विद्या भारती द्वारा संचालित श्री रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर अबोहर में स्वदेशी सप्ताह मनाया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्रों, अध्यापकों एवं बच्चों के अभिभावकों ने स्वदेशी वस्तुओं की अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्य हाथ से बनाई हुई पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, सजावट की वस्तुएं, देसी गाय के गोमूत्र व गोबर से बनी हुई वस्तुएं शामिल थी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने किया जबकि लेखक परिषद के अध्यक्ष राज सदोष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान फकीर चंद गोयल, प्रचार प्रमुख कुलभूषण हितैषी तथा प्रिंसीपल जोली मोंगा ने आए हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बहुत सारी स्वदेशी वस्तुओं को खरीदा।

सुरेश सतीजा ने कहा कि हमे अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हमारे घरेलू उपयोग सहित सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं पर विदेशी बाजार का कब्जा हो चुका है। जबकि अंग्रेजों के हाथों देश को आजाद करवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी का नारा दिया था। लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में हम विदेशी सामान के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

राज सदोष ने कहा कि हमें स्वदेशी अपनाओ और विदेशी भगाओ अभियान का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। फकीर चंद गोयल ने स्वदेशी सप्ताह का महत्व समझाते हुए कहा कि यह कार्य भारत देश को समर्पित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोली मोंगा ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया।