Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

सर्वहितकारी विद्या मंदिर में साहित्य दर्शन व पुस्तक मेला आयोजित

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /अबोहर

 श्री रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर में तीन दिवसीय साहित्य दर्शन व पुस्तक मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि राज सदोष और व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने ज्योति प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

स्कूल के प्रधान फकीर चंद गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलभूषण हितैषी ने आए हुए अतिथियों का विस्तृत परिचय करवाया।

भारतीय साहित्य की महत्ता के बारे में राज सदोष ने कहा कि आज विदेशी लोग भारी साहित्य पर शोध कर रहे हैं। 4 वेद, 11 उपनिषद और 18 पुराणों के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे भारतीय संतों का लिखा हुआ साहित्य है लेकिन आज भी हमारे देश में ऐसे लोग हैं जिन्होंने पढऩा तो दूर इस साहित्य के दर्शन भी नहीं किए होंगे। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने कहा कि पुस्तकें हीरे से भी अधिक मूल्यवान होती है क्योंकि हीरा बाहरी प्रकाश देता है जबकि पुस्तकें इंसान के अंर्तमन में उजाला करती है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पुस्तकों की कमी थी और पढ़ने वाले अधिक थे। लेकिन आज पुस्तकें उपलब्ध हैं तो पढ़ने वाले नहीं है।

स्कूल के प्राचार्य जोली मोंगा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर साईराम गोयल, जैतकंवर, एडवोकेट श्याम सुंदर, भोजराज प्यारी देवी स्कूल की प्राचार्य ज्योति, दीपक तथा कमल कांत खन्ना आदि उपस्थित थे। मंच संचालन चित्रा ने किया।

सर्वहितकारी प्रकाशन सोसायटी के नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजाब में यह 19वां पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 13000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है।