Wednesday, 25 November 2026
Breaking News
"मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट
चंडीगढ़ Trending

बच्चों मुझे भूल मत जाना, कुछ बन जाओ तो बताना, ओटोग्राफ लेने आऊंगा : जस्टिस बहल

Read in:Hindi

दो दिवसीय खेल महोत्स्व 'प्रेरणा- इंस्पायरिंग एबिलिटी' स्पेशल बच्चों की ओर से पेश संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस विकास बहल बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए, प्रतिभागी बच्चों का बढ़ाया हौसला

फेस2न्यूज/ चंडीगढ़

लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल और स्पेशल ओलंपिक्स भारत, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में यहां सेक्टर 7 स्थित स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय स्पेशल ओलंपिक खेल उत्स्व रविवार संपन्न हो गया। इस खेल महोत्सव में असामान्य गर्म मौसम के बावजूद 270 प्रतिभागियों ने अपने माता-पिता के साथ विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

इस खेल महोत्सव की खास बात यह रही की इसमें कोई भी फर्स्ट, सेकंड या थर्ड नहीं था, सभी प्रतिभागी बच्चे विजेता थे। सभी प्रतिभागी बच्चों को समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान जस्टिस विकास बहल की ओर से मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

समापन के मौके पर स्पेशल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर यह साबित कर दिया कि वह भी किसी से कम नहीं. जस्टिस बहल ने कहा, जब भी वह राष्ठ्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लेकर आए तो मुझे भूल मत जाना, वह उनका ऑटोग्राफ लेने आएंगे।

लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष हरीश गोयल ने बताया कि दो दिवसीय इस खेल महोत्सव जिसे “प्रेरणा- इंस्पायरिंग एबिलिटी” के थीम के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और रिले रेस सहित कुल छह एथलेटिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम की सफलता के लिए लायंस क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के 10 सदस्यों और उनके परिवारों के साथ स्पेशल ओलंपिक्स भारत की 15 सदस्यीय टीम ने मिलकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य किया।

0 Comments