Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

दसमेश खालसा कॉलेज, ज़ीरकपुर में एन.एस.एस. दिवस पर विशेष सेमिनार का आयोजन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /ज़ीरकपुर

दसमेश खालसा कॉलेज, ज़ीरकपुर के कंप्यूटर विभाग और एन.एस.एस. विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एन.एस.एस. दिवस को समर्पित विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंजी. सुखमिंदर सिंह (सचिव, शिक्षा), डॉ. करमबीर सिंह (प्रिंसिपल) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग की प्रमुख डॉ. मनवीन कौर और एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी प्रो. जगरूप सिंह की देखरेख में सेमिनार का संचालन किया गया। इसमें टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर हाइजीन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

(SUBHEAD)कार्यक्रम में सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा; मोटिवेशनल स्पीकर मोहिंदर कौर कटारिया; रिलायंस जियो से देविका त्रेहन , वोडाफोन-आईडिया से रवि कुमार; बीएसएनएल से अनिल सिंगला और एयरटेल से यशपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा ने साइबर क्राइम की बढ़ती प्रवृत्ति पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना चाहिए और समाज में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।

बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मंदीप कौर ने एन.एस.एस. दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रो. जगरूप सिंह ने निभाई।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. करमबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना चाहिए। विद्यार्थी साइबर हाइजीन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

सेमिनार में आर्ट्स, कॉमर्स, कंप्यूटर और साइंस विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और साइबर हाइजीन से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. करमबीर सिंह और कॉलेज स्टाफ की ओर से सभी अतिथियों को सम्मान-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनवीन कौर, प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. दीपिका, प्रो. माला मलिक, डॉ. सिमरप्रीत कौर, प्रो. जसवीर सिंह, लक्की सिंह, मनिंदर सिंह सहित समस्त विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे।