Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

राम लीला में पहली बार महिला पात्रों का किरदार महिला अभिनेत्रियां ही अभिनीत करेंगी : रमेश चडढ़ा

Read in:Hindi

आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब पंचकूला की ओर से 45वीं रामलीला का मंचन आज से

फेस2न्यूज/ पंचकूला

आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब पंचकूला इस बार 45वीं रामलीला का मंचन करेगा जिसमें पहली बार महिला पात्रों का किरदार महिला अभिनेत्रियां ही अभिनीत करेंगी। इसकी रिहर्सल पिछले 2 महीने से इसके निदेशक पवन शर्मा की देखरेख में सेक्टर 10 के सनातन धर्म मंदिर में की जा रही है. 

यह जानकारी शानिवार यहां आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब के प्रधान रमेश चडढ़ा ने श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी की उपस्थिति में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। दोनों संस्थाओं के मौजूद सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दशहरे और रामलीला का मंचन आज से किया जाएगा.

ट्राईसिटी की सबसे प्राचीन एवं भव्य रामलीला होने के नाते, संस्था द्वारा निर्मित रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के बुत, इनकी ऊंचाई और आतिशबाज़ी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।रामलीला के सफल मंचन के लिए निर्देशक विजय सक्सेना एवं पवन शर्मा के अंतर्गत, रिहर्सल पिछले दो माह से चल रही है। महिला कलाकार के आने से इस वर्ष क्लब के दृश्यों में एक अलग ही रोमांच देखने को मिलेगा।

बच्चों में रामलीला एवं श्री राम पद चिन्हों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दृश्यों के बीच बीच में प्रश्नोत्तरी की जाएगी और पुरस्कार दिए जाएंगे। विशेष प्रकार की लाइटिंग का इंतजाम किया गया है। श्री चडढ़ा ने बताया कि रामलीला के मंचन के दौरान म्यूजिक और भजन देखने एवं सुनने लायक होंगे जो सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। स्टेज पर स्पेशल इफेक्ट्स से दृश्यों को ऐसे बनाया गया है, जिसे देख कर ऐसा लगेगा कि आप रामलीला टीवी पर देख रहे हैं।

2 अक्टूबर को ट्राईसिटी के सबसे ऊंचे रावण, कुंभकरण और बुतों का दहन किया जाएगा, इस कार्यक्रम के प्रदेश के बेहतरीन गायक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दिखाए जाएंगे।

इस अवसर सभी कार्यकारिणी सदस्यों में क्लब के अध्यक्ष मुंशीराम अरोड़ा, उपाध्यक्ष सुभाष पपनेजा, प्रधान रमेश चड्ढा, महासचिव अमित गोयल, वरिष्ठ उप-प्रधान प्रदीप कंसल, वरिष्ठ उप प्रधान ज्ञान सिंह, निर्देशक पवन शर्मा एवं विजय सक्सेना, संयुक्त सचिव निशांत आनंद, प्रबंधक अचिंत आनंद, उप-निर्देशक रॉबिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष कृष्ण चौहान, संरक्षक राकेश शर्मा, अशोक वर्मा एवं लीला धारी सचदेव, उप कोषाध्यक्ष विपिन भाटिया, प्रेस सचिव राजेश मलकानिया, प्रचार सचिव रविश गौतम, सह प्रचार सचिव संदीप गुप्ता, स्टोर मैनेजर राजीव गांधी, कार्यकारी सदस्य मुनीश कंसल, राजीव बांगा, बॉबी अग्रवाल, विशाल चड्ढा मौजूद थे।