Monday, 25 May 2026
Breaking News
सुमित जलवी बने टूर एंड ट्रेवल यूनियन के प्रधान रक्तरंजित दौर के बाद नॉर्थईस्ट में थमी पत्रकार हत्याएँ बीएसएफ ने किया सीमावर्ती क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन तीन दिवसीय वार्षिक 17वां उर्स मेला दरगाह शरीफ बाकरपुर 27 मई से "कॉकरोच" का "इंटरनेशनल कनेक्शन" हिमाचल ​के राज्यपाल  ने भाखड़ा बांध का दौरा किया, बिजली उत्पादन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा की सांसद साहनी ने पंजाब पर बढ़ते कर्ज, लंबित डीए एवं कॉलेजों को ग्रांट-इन-एड जारी न होने पर चिंता जताई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन, बधाई राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का  लोकार्पण आक्रोषः बरनाला रहा पूर्ण बंद 
हरियाणा Trending

पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /पंचकूला 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन करनाल स्थित डॉ. मंगल सेन सभागार में किया गया। इस बैठक में प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में पंचकूला से भाजपा पंचकूला से भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तजिंदर गुप्ता टोनी महिला मोर्चा की जिला संयोजक अनुराधा पुरी के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं। दो बसों में सवार कार्यकर्ताओं का दल पूरे जोश और उमंग के साथ करनाल पहुँचा और कार्यक्रम में शामिल हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतपाल पुणिया, राज्य महासचिव (संगठन) फणिन्द्र नाथ शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण और आने वाले चुनावों में महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष अनुराधा पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और उत्साह से भरे नारे लगाए। सभी ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया।