Thursday, 22 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
खेल Trending

गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित

चंडीगढ़ :-हाल ही में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाली मेधावी निशानेबाज सुरुचि फोगाट का सोमवार को झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि इंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर के अंतर्गत स्पोर्ट्स इक्विपमेंट भी प्रदान किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस बीच गोल्ड मैडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने फ़ोन पर बधाई देकर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डीसी वर्षा खांगवाल ने सुरुचि फोगाट और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सुरुचि की उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर खिलाड़ी बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं प्रोत्साहन दिया जाता रहेगा।

सुरुचि फोगाट ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पिता और पूरे परिवार के सहयोग को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मेधावी खिलाड़ी सुरुचि की माता सुदेश देवी, भाई निशांत के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments