पवन कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संजय टंडन जी ने सुनीं राजस्थान समाज की प्रमुख समस्याएं
चण्डीगढ़ : “समाज की सेवा और राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता” के उद्देश्य से राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ओर से “चाय पर चर्चा–हक की चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय टंडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा चंडीगढ़ रहे।
इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में पवन कुमार की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने राजस्थान समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित करने, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने तथा समाज की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से सामने रखने में महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम में गजानंद शर्मा जी सहित राजस्थान समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर संजय टंडन का राजस्थान समाज की ओर से भव्य एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। देवी सिंह एवं मनीष मारवाह ने पगड़ी पहनाकर, जबकि पवन कुमार एवं संजीव ग्रोवर ने परना पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान ट्राइसिटी में रह रहे राजस्थान समाज के लोगों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को संजय टंडन के समक्ष रखा। एम.पी. शर्मा, नरेश, लोकेंद्र, कैलाश एवं पवन कुमार ने विस्तार से अपने विचार रखे।
पवन कुमार ने राजस्थान समाज की राजनीतिक एवं संगठनात्मक भागीदारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भाजपा में विभिन्न राज्यों के लिए प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। इसी प्रकार राजस्थान समाज के लिए भी राजस्थान प्रकोष्ठ का गठन होना चाहिए, ताकि समाज की समस्याओं और मांगों को संगठित रूप से उचित मंच तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने पार्टी एवं शहर की विभिन्न समितियों में राजस्थान समाज की भागीदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही चंडीगढ़ में रहने वाले राजस्थान के परिवारों की संख्या और स्थानीय स्तर पर उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चुनावों में पार्टी की प्रक्रिया एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्थानीय योग्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने की बात रखी।
बैठक में राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को चंडीगढ़ में उचित मंच देने पर भी चर्चा हुई। गणगौर और तीज जैसे राजस्थान के प्रमुख त्योहारों को सामाजिक एवं संगठनात्मक स्तर पर आयोजित करने का सुझाव रखा गया।
संजय टंडन ने राजस्थान समाज की ओर से रखी गई बातों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें उचित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में पवन कुमार, गजानंद शर्मा, देवी सिंह, मनीष मारवाह, संजीव ग्रोवर, एम.पी. शर्मा, नरेश, लोकेंद्र, कैलाश, विजय कुमार, मोहनलाल, हरिप्रसाद, रविंद्र सिंह, राजकुमार, अशोक भोमिया, निर्मल सिंह, ओंकार सिंह, अमित सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमल किशोर, ओम प्रकाश, सुमेरमल, इंदर सिंह, राधेश्याम, शुभम, संतोष वर्मा, सुनील एवं विजेंद्र सिंह सहित राजस्थान परिवार ट्राइसिटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान समाज की एकजुटता, सामाजिक सम्मान, सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय समस्याओं तथा संगठनात्मक भागीदारी को लेकर सार्थक संवाद की पहल की गई।