Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ हमेशा न केवल आंतरिक सुरक्षा में, बल्कि सामाजिक और मानवीय सेवाओं में भी अग्रणी रहा है : कमल सिसोदिया

Read in:Hindi

13वीं वाहिनी सीआरपीएफ व ब्रह्माकुमारीज़ के रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त हुआ एकत्र 

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 13वीं बटालियन की कमांडेंट कमल सिसोदिया के नेतृत्व में सीआरपीएफ के कार्मिकों ने ब्रह्माकुमारीज़ और पीजीआई, चंडीगढ़ के सहयोग से, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र ज्ञान सूर्य निकेतन, सेक्टर-43-ए में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।

(MOREPIC1) इस दौरान 72 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कार्य योजना के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बड़ी संख्या में रक्तदान में भाग लिया। शिविर का आयोजन स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों और ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से किया गया, जिसमें सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।

(SUBHEAD)इस अवसर पर 13वीं बटालियन की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो अनगिनत लोगों के जीवन को बचाती है। उन्होंने बल कर्मियों की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए यह भी कहा कि सीआरपीएफ हमेशा न केवल आंतरिक सुरक्षा में, बल्कि सामाजिक और मानवीय सेवाओं में भी अग्रणी रहा है।

ब्रह्माकुमारी कविता बहन ने कहा कि सीआरपीएफ राष्ट्र का सुरक्षा प्रहरी बन शान्ति स्थापित करता है एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान राजयोग तथा मैडिटेशन से शान्ति स्थापित करता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधि, बीके कविता बहन, बीके मनु बहन, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और आम नागरिकों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस तरह के कार्यक्रम सीआरपीएफ और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।