Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

कमांडेंट सिसोदिया ने महिलाओं को सीआरपीएफ भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा दी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज \चण्डीगढ़ 

श्री सनातन मंदिर सेक्टर 45 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम मे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित मनमोहक बाल लीलाओं का मंचन पूजा के नेतृत्व मे किया इसके साथ ही सनातन धर्म महिला संकीर्तन मंडल ने भगवान श्री कृष्ण के भजनोकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम मे मुख्यातिथि कमांडेंट कमल सिसोदिया सीआरपीएफ की 13 वीं बटालियन को को मंदिर की और से समूर्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उन्होंने बाल लीलाओं का खूब आनंद लिया ।इस अवसर पर उन्होंने बताया की वह स्वयं भी कृष्ण की परम भक्त हैं। उन्होंने युवा महिलाओं तथा बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने तथा सीआर पीएफ में भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा दी ।

रात ठीक 12:00 बजे 'नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' ध्वनि से मंदिर का हाल गूंज उठा। बाल स्वरूप भगवान को टोकरी में लेकर वासुदेव जी मंदिर में प्रकट हुए। श्रद्धालु श्रद्धाभाव से नतमस्तक हो जयकारे लगाने लगे। बाद में फल, धनिया, मक्खन तथा चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान हर्ष कुमार तथा महासचिव एम एल गोयल, श्रीमती ज्ञान ग्रोवर, बेबी ठाकुर, पूनम राय, बलवीर रानी, पुष्पा, अनीता ,राजकुमारी कोहली, रंजू गुप्ता, एस सी पटियाल, डी के शर्मा, विनय मेहरा, अशोक कपिला,सूरज कोहली, राजेश्वर गुप्ता ,दिलबाग राय, ज्ञानचंद शर्मा , लालचंद शर्मा, पवन कश्यप, यज्ञवंत, कोमल चंद , प्रदीप वर्मा, यशपाल गोयल, रव कालिया सभी कार्यक्रम मे उपस्थित रह क़र कार्यक्रम को सफल बनाया