Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

राहुल गांधी और मेनका गांधी का कुछ अमीर कुत्ता प्रेमियों सहित सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध लज्जाजनक : लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

घायल की गति घायल जाने, जो कोय घायल हुए। यह कुत्ता प्रेमी कभी कुत्तों ने घायल किए नहीं।

(MOREPIC1)फेस2न्यूज अमृतसर

जिस देश में एक वर्ष में 37 लाख से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, कितने लोगों की मौत हो गई, कितने हमेशा के लिए रोगी हो गए और हलकाय जैसी भीषण बीमारी जिसका कोई इलाज भी नहीं उससे तड़प तड़प कर मर गए। मरने वालों में ज्यादा बच्चे रहे। इनका दर्द, इनकी पीड़ा, इन परिवारों के आंसू यह तथाकथित पशु प्रेमी जिनका नेता राहुल गांधी है, न देख पाए, न समझ पाए और न कभी उन परिवारों के आंसू पोंछने के लिए गए।

कभी इन्होंने उन घरों में जाकर नहीं देखा जिनके बच्चे कुत्ते खा गए और सरकारें भी गूंगी बनी रहीं। न भारत सरकार बोली, न प्रांतीय सरकारों और न ही ये संसद में विपक्ष के बड़े नेता। अब सर्वोच्च न्यायालय ने जो निर्णय आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए है उसे देश का आम आदमी खुश है और स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

कुत्तों के प्रेम में दिल्ली की सड़कों पर नारे लगाने वाले, कैंडल जलाने वाले कभी उन घरों के आसपास तो आएं जिनके बच्चे कुत्ते खा गए और जो गरीबी के कारण सारे इंजेक्शन भी नहीं लगवा पाए तथा आज भी तड़प रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा की नेत्री मेनका गांधी भी पशु प्रेमी हैं और एक एनजीओ चलाती हैं.