Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

फरीदकोट से आयी दुखदायी खबरः धनौला स्थित श्री हनुमान मंदिर की रसोई में हुए अग्निकांड में झुलसे राम जतन की मौत।

Read in:Hindi

(MOREPIC1) अखिलेश बंसल/ बरनाला 

धनौला स्थित श्री हनुमान मंदिर की रसोई में गत मंगलवार की सायं हुए अग्निकांड में झुलसे राम जतन की वीरवार की सुबह मौत हो गई है। यह दुखदायी खबर फरीदकोट के श्री गुरु तेग बहादर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से पहुंची है। उसके शव को बरनाला लाया गया है। यह खबर पाकर पूरा जिला शोकाकुल हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका संस्कार हो सकेगा। 

भट्टी में तेल डालते समय हुआ था हादसाः

धनौला के पास निर्मित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर (बरने वाला) बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे मार्ग पर स्थित है। हर मंगलवार की तरह गत मंगलवार भी मंदिर के रसोई घर में हजारों की संख्या में आस्था को लेकर दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए लंगर पकाया जा रहा था। भट्टी में तेल की कमी पूरी करने के लिए हलवाई द्वारा चल रही भट्ठी की टंकी में जैसे ही तेल भरना शुरु किया, वह ओवर-फ्लो हो गई तेल जमीन पर गिर गया जिसे भट्टी की आग ने अपनी चपेट में ले लिया, उसके साथ ही पुरियां तलने के लिए भट्टी पर रखे कड़ाहे में गर्म हो रहे रिफायंड तेल को भी आग लग गई। जिससे रसोई घर में लंगर की सेवा कर रहे हल्वाईयों और महिलाओं सहित 16 लोग आग से झुलस गए। उनमें गंभीर घायल हुए 4 लोगों को फरीदकोट के श्री गुरु तेग बहादर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था। उनमें शामिल राम जतन की वीरवार की सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। 

राम जतन के लिए नागरिक सुरक्षा भी थी अहमः

राम जतन ना केवल हल्वाई था, वह अपने कारोबार के साथ साथ सिविल डिफेंस विंग के माध्यम से नागरिक सुरक्षा करने और अधिक से अधिक पौधारोपण को भी अहमियत देता आ रहा था। उसका पूरा परिवार केवल उसकी आय पर निर्भर था। सिविल डिफेंस की पूरी टीम ने राम जतन के परिवार के साथ दुख का प्रगटावा किया है।

0 Comments