Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

भावना ने पंजाब यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया पांचवा स्थान

Read in:Hindi

(MOREPIC1) राज सदोष/ अबोहर.

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से घोषित किए गए एम .ए. हिंदी सेमेस्टर दो के नतीजे में महिला शिक्षा क्षेत्र में प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भाग सिंह खालसा कॉलेज, काला टिब्बा, अबोहर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें भावना पुत्री भूप सिंह ने 80.5% अंक लेकर यूनिवर्सिटी में पांचवा स्थान और कॉलेज में पहला स्थान अर्जित कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इसी प्रकार पूनम पुत्री विष्णु कुमार और आंचल पुत्री कृष्ण लाल दोनों ने 79.25% अंक लेकर कॉलेज में दूसरा स्थान एवं कुसुम पुत्री देवीलाल ने 73.5% अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान अर्जित किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत कौर औलख ने कहा कि कॉलेज की छात्राएं हर साल यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में स्थान अर्जित करती है। एक अच्छा एकेडमिक वातावरण देने के लिए मैडम ने हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रीतिका को एवं छात्राओं और उनके परिजनों को बधाई दी। इस विशेष उपलब्धि पर कॉलेज चेयरमैन गुरलाल सिंह बराड़ फत्तनवाला एवं समूह मैनेजमेंट कमेटी ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. हरप्रीत कौर औलख एवं विभागाध्यक्ष डॉ रीतिका को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।