Tuesday, 24 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश
चंडीगढ़ Trending

युवा पीढ़ी के नशे की चपेट में आने से राष्ट्र कमजोर होता है : कमाण्डेंट सुश्री कमल सिसोदिया

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

नशा-मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण में भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के संस्थापक व समाजसेवी अनूप सरीन  ने भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान की ओर से श्री गुरू गोबिन्द सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सैक्टर 35-बी में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि 13वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सेक्टर 43 की कमाण्डेंट सुश्री कमल सिसोदिया ने बताया कि शत्रु किसी भी देश को कमज़ोर करने के लिए सबसे पहले युवापीढ़ी को नशे की ओर धकेलते हैं। इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा नशामुक्त हों और उनमें अपने देश के लिए समुचित प्रेम हो और युवा देश की सेना और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती हो कर देश सेवा के लिए आगे आएं।

युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। नशीली दवाओं के सेवन से बचने के लिए, यह महत्वपूर्ण है कि लोग नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जागरूक हों और स्वस्थ जीवन जीने के लिए विकल्प चुनें। इसमें नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन खाना, पर्याप्त नींद लेना और तनाव का प्रबंधन करना शामिल है। उन्होंने सभी से प्रण करवाया कि वे किसी भी प्रकार के नशे से, चाहे वो इंटरनेट का ही क्यों न हो, दूर रहेंगें। 

इस अवसर पर डॉ. अखिलेश शर्मा, एडीशनल प्रोफेसर, शिशु एवं किशोर मनोरोग चिकित्सा विभाग, पीजीआई ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन एक गंभीर समस्या है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह उनके परिवारों और समुदायों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई नशीली दवाओं के सेवन के लिए बाध्य करता है तो उसको सख्ती से मना करना चाहिए और अध्यापक या परिजनों को तुरंत सूचित करना चाहिए। 

इस अवसर पर स्कूल की प्राध्यापिका परमिन्दर जीत कौर मान, हरीश चंद्र, अशोक शर्मा, अशोक कुमार मित्रा, सुदर्शन पराशर, हरेन्द्र सिन्हा, विशव गुप्ता, राकेश कनौजिया, नरेश गोयल, शैली गर्ग, वीराध्या एवं अतुल कपूर आदि भी मौजूद रहे।

0 Comments