Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी द्वारा जगद्गुरु पंचाननंद गिरि जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Read in:Hindi

दीपक सिंह /जीरकपुर 

ढकोली स्थित तथास्तु चैरिटेबल पब्लिक स्कूल, शालीमार एन्क्लेव में आज बच्चों और स्टाफ ने परम पूज्य जगद्गुरु पंचाननंद गिरि जी का जन्मदिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे आनंद से “हैप्पी बर्थडे टू यू गुरुजी” गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

(SUBHEAD)कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया। हवन की पूर्णाहुति पंडित बलवान भारद्वाज द्वारा सम्पन्न करवाई गई। इस अवसर पर डा. सरबजीत कौर (संस्थापक एवं अध्यक्ष, तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी) ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और लड्डू व खीर पुड़े का प्रसाद वितरित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा “गुरुजी का आशीर्वाद हम सभी के साथ सदा बना रहेगा और यही हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।”

तथास्तु चैरिटेबल सोसायटी पिछले कई वर्षों से शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था का ध्येय वाक्य है। “भिक्षा नहीं, शिक्षा दो”। इसी उद्देश्य के तहत सोसायटी जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें,यूनिफॉर्म,बैग, बोतल,टिफिन और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती है।