Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

डेराबस्सी के गुलमोहर में रहने वाले पिता-पुत्र ने डीएसपी अतुल सोनी से 22 लाख ठगे, मामला दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1)    पिंकी सैनी / डेराबस्सी

डेराबस्सी मुबारकपुर रोड स्थित गुलमोहर में रहने वाले पिता-पुत्र द्वारा सब डिवीजन गोइंदवाल में तैनात डीएसपी अतुल सोनी से 22 लाख 25 हजार 964 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा जाँच के बाद, पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों की मानें तो डीएसपी अतुल सोनी ने 18 अप्रैल को डेराबस्सी निवासी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उक्त पिता-पुत्र ने उनसे 22 लाख 25 हजार 964 रुपये की ठगी की है। उक्त शिकायत की जाँच एसपी द्वारा की गई।

जाँच के दौरान डीएसपी अतुल सोनी द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी करणप्रीत सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह निवासी गुलमोहर मुबारकपुर डेराबस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब डीएसपी अतुल सोनी से बात की गई तो उन्होंने उक्त मामले की पुष्टि तो की, लेकिन मामला क्या है, इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

0 Comments