Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

कपड़ा व्यापारी हत्या कांड में शामिल दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर – बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज / अबोहर 

कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इस संबंध में  फिरोजपुर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी – राम रतन और जसप्रीत – से हथियारों व घटनास्थल पर छोड़े गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस उन्हें अबोहर के पंजपीर टिब्बा इलाके में लेकर गई थी।

वहीं पर उनके कुछ अन्य साथी भी ढूंढने के उद्देश्य से पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर अचानक फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें दोनों आरोपी मारे गए। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अबोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीआईजी गिल ने आगे बताया कि इस हत्या कांड में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर हत्या को अंजाम देने आए थे, जबकि दो अन्य कार में थे और उन्होंने मोटरसाइकिल सवारों को भागने में मदद की थी। सभी आरोपी आपस में संपर्क में थे और योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

(MOREPIC2) (SUBHEAD)गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वारदात के बाद उन्होंने अपने कपड़े और हथियार पंजपीर  टिब्बा के जंगल में कहीं छिपा दिए थे। पुलिस उन्हें वहीँ लेकर गई थी, जहाँ यह मुठभेड़ हुई।

डीआईजी ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस को उनके संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इस मौके पर फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वारदात स्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।