Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

अबोहर के व्यवसायी जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा की गोलियां मारकर हत्या

Read in:Hindi

(MOREPIC1))फेस2न्यूज/अबोहर 

अबोहर शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं वीयरवैल शोरुम के संचालक जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा को आज सुबह उनके ही शोरुम के बाहर तीन युवको ने गोलियां मारकर हत्या कर दी जिसकी सूचना मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड गई। इधर सूचना मिलने पर फाजिल्का से डीएसपी डी, अबोंहर के डीएसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कुछ युवको को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार जगत वर्मा के भाई संजय वर्मा जैसे ही अपनी आई 20 कार पर सुबह 10 बजे शोरुम के बाहर पहुचें और गाडी से उतरने लगे तो इतने में पैदल आए तीन युवकों ने उन पर ताबडतोड फायरिंग कर दी जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।घटना के बाद युवक वहां से भाग निकले।

आसपास एकत्र हुए लोगों और शोरूम के कर्मचारियों ने उनहें तुरंतअस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई।

(MOREPIC2)(SUBHEAD)(MOREPIC4) इधर सूचना मिलते ही इधर एसएसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी बलकार सिंह, एसपीएच मुख्तयार सिंह ने भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी कार पर करीब 8 से 10 फायर किए गए और 4 खोल कार के शीशे पर व 4 बाहर खोल बाहर गिरे मिले। इतना ही नहीं जाच पडताल के दौरान एक लावारिस बाईक भी शोरुम से कुछ दूरी पर सरकारी अस्पताल को जाती संकरी गली में मिला जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है जो कि हमलावरों का ही बताया जा रहा है।

इधर इस घटना की सूचना फैलते ही पूरे शहर के व्यापारियों मेंं शोक की लहर दौड गई और पूर्व विधायक अरूण नारंग, विधायक संदीप जाखड़, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा, राकेश कलानी सहित अन्य व्यापारी अनिल नागौरी गणमाण्य व्यापारीगण शोरुम के बाहर पहुंच गए और घटना पर शोक जताया। इधर रोष स्वरूप आसपास का पूरा बाजार बंद रहा।

सीसीटीवी की फुटेज में तीन युवक बाईेक पर देखे गए. सोशल मीडिया पर किसी आरजू बिशनोई की पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी ली गई है.

0 Comments