Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

गंग नहर जल संकट को लेकर किसानों का आक्रोश, धरना जारी

Read in:Hindi

राज सदोष/ अबोहर

गंग नहर में राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने साधुवाली नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के नीचे धरना जारी रखा।

किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए और पंजाब सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा गंग नहर के लिए निर्धारित 2500 क्यूसेक पानी हरिके हेड तक पहुंच रहा है, लेकिन पंजाब सरकार इसे बीकानेर कैनाल में नहीं छोड़ रही, जिससे राजस्थान के किसानों को केवल 1000-1200 क्यूसेक पानी ही मिल पा रहा है।

(SUBHEAD)किसान नेता सुभाष सहगल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “पिछले तीन महीनों से पंजाब सरकार की मनमानी के कारण गंग नहर में पानी की भारी कमी है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन हैं, जिससे इलाका उजड़ने की कगार पर है।” सहगल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं, तो किसान नेशनल हाईवे जाम करने जैसे बड़े कदम उठाएंगे।

अमर सिंह बिश्नोई ने कहा, “न तो गंग नहर में पूरा पानी आ रहा है और न ही उपलब्ध पानी का समान वितरण हो रहा है। टेल क्षेत्र के किसानों तक पानी पहुंचना तो दूर, पशुओं के लिए चारा तक उपलब्ध नहीं है।” सुखबीर सिंह फौजी ने फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण को स्थायी समाधान बताते हुए कहा, “पिछले 15 सालों में न कांग्रेस और न ही बीजेपी सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया।”

मनोहर लाल कड़वासरा ने कहा, “किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। खेतों में तीन बारियां खाली जा चुकी हैं, फिर भी पानी नहीं मिल रहा। गंग नहर का निर्धारित शेयर जून-जुलाई में 2500 क्यूसेक है, लेकिन खखां हेड पर केवल 1000-1200 क्यूसेक पानी ही पहुंच रहा है। इससे किसानों को बिजाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

0 Comments