फाजिल्का : भारत-पाकिस्तान के 1947 में हुए विभाजन के समय आज के दिन पाकिस्तान के पाकपटन तहसील के गांव कुम्हारी वाला में पाकिस्तानियों ने हिन्दुओं पर कत्लेआम किया जिनके कई परिवार शहीद हो गए परंतु अपना हिंदू धर्म नहीं छोड़ा। आज फाजिल्का के श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में श्री राम चरित मानस का पाठ व हवन यज्ञ कर कत्लेआम में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन भेंट किए।
जानकारी देते समाजसेवक लीलाधर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्षों से श्री सनातन धर्म सेवा संघ पंचायत कुम्हारी वाला, तहसील पाकपटन पाकपटन (पाकिस्तान) रजि० फाजिल्का की तरफ से आज के दिन श्रद्धांजली समारोह में उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाजन के समय पाकिस्तान के इस गांव कुम्हारी वाला में खूंखार डाकू जग्गा आकर हिन्दुओं को ललकारने लगा कि यदि पाकिस्तान में रहना है मुसलमान बनना पड़ेगा। उस समय कालड़ा परिवार के जट्टू राम ने डाकूओं को ललकारते हुए बंदूक से फायर कर भगा दिया।
बाद में मुसलमानों ने हिन्दू परिवारों पर कत्ले आम शुरु कर दिया जिससे कालड़ा परिवार के कई लोग शहीद हो गए। कई परिवारों ने कुएं में कूदकर जान दे दी परन्तु धर्म
नहीं बदला। आज ही के दिन फाजिल्का-सुलेमानकी रोड पर हिन्दुओं की लाशें बिछी पड़ी थी। श्री सनातन धर्म सेवा संघ कुम्हारी वाला (अब पाकिस्तान में) पंचायत रजि.के प्रधान व समस्त सदस्यों ने परमात्मा से मृतकों की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना की बाद में लंगर का प्रसाद वितरित किया।
पंजाब
Trending
भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये