Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

डीएवी कालेज, अबोहर में योग शिविर का आयोजन

Read in:Hindi

राज सदोष/ अबोहर।

डीएवी कालेज, अबोहर के शारीरिक शिक्षा, एन.एस.एस. विभाग तथा योग केन्द्र के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस में वाइस प्रिंसिपल डॉ. किरण ग्रोवर के नेतृत्व में विद्यार्थियों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगासनों के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास किया। डॉ. किरण ग्रोवर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का मस्तिष्क का निवास होता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी ऐसे ही योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाएंगे।

स्वामी सुखराम के निर्देशन में पिछले 32 सालों से भी अधिक समय से कालेज योगा चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी,चण्डीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करता आया है। उनके इस योगदान की प्रशंसा भी की गई। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि- “योग आयु की वृद्धि करता है।”योग की उपयोगिता पहले से काफी बढ़ रही है। कई लोगों को योग से लाभ मिला है। विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय प्रतिभागिता से इस आयोजन को सफल बनाया व योग और व्यायाम के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रण लिया। इस अवसर डॉ. सुरेश शर्मा, एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार, सुखदेव कुमार व शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

0 Comments