Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार

पंजाबी सांस्कृतिक पहरावे में दी शानदार प्रस्तुतियां

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब मंडी बोर्ड की महिला स्टाफ की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आधुनिक फल एवं सब्जी मंडी, मोहाली में तीज का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की धर्मपत्नी श्रीमती हरिंदर कौर बरसट ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की, जबकि मंडी बोर्ड के संयुक्त सचिव स. हरजीत सिंह संधू की धर्मपत्नी श्रीमती गगनदीप कौर संधू ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस दौरान महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक पंजाबी पहरावा पहनकर विभिन्न पंजाबी लोकगीतों की धुनों पर गिद्दे और भंगड़े की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जहां पंजाबी और हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं लोक गीतों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया।

मुख्य मेहमान श्रीमती हरिंदर कौर बरसट ने सभी को तीज के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि तीज का त्योहार हमें अपनी संस्कृति से जोड़कर रखता है। ऐसे उत्सव ही पंजाब की विरासत की उन्नति की पहचान हैं और नई पीढ़ी को अपने विरसे से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। श्रीमती गगनदीप कौर संधू ने कहा कि आज जहां लोग धीरे-धीरे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहीं तीज का त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान करवाता है। सभी ने बोलियां, गिद्दा और भंगड़ा डाला और पींगे झूली। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।

0 Comments