Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस यूट्यूबर कंचन तिवारी के तीसरे कातिल को शीघ्र गिरफ्तार करे : लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/अमृतसर

भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा है कि यह अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार की नाक के नीचे और पुलिस की जानकारी में जिस यूुट्यूबर महिला को धमकियां मिली थीं उसे मार दिया गया और अमृतसर की एक लड़की को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यह भी सरेआम अमृतपाल ने कहा है कि पार्किंग केवल बठिंडा की नहीं, और भी हैं। जरूरी नहीं कि अगली बार लाश भी मिल जाए।

मैं जानती हूं कि पंजाब पुलिस इस अपराधी को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है, पर अगर पुलिस की कोशिश कामयाब होने से पहले दूसरी लड़की को कोई भी नुकसान पहुंचता है तो उसके लिए सीधे सीधे पंजाब पुलिस ही जिम्मेवार होगी।

यह बिल्कुल ठीक है कि अश्लीलता फैलाना किसी भी माध्यम से उचित नहीं, पर पूरे देश के टीवी चैनलों में, अखबारी विज्ञापनों में, गीतों में अभद्रता और अश्लीलता भरी हुई है तो महिलाओं का अश्लील चित्रण करने वालों के लिए सख्त कानून भी बना है, पर कोई उस कानून को न लागू करता है न करवाता है।

देश की राष्ट्रपति को भी मैंने पत्र लिखा था कि महिलाओं का अश्लील चित्रण बंद करवाइए, पर यहां तो लड़के लड़कियां दोनों ही इस समाज, परिवार विरोधी गीत बनाने में हिस्सा ले रहे हैं। सरकार याद रखे कि किसी एक को यह अधिकार नहीं कि वे इस प्रकार हत्या करे जैसे कमल कौर भाभी की हुई और अब दीपिका लूथरा को धमकियां दी जा रही हैं। सरकार सावधानी बरते और ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाए।