Sunday, 20 September 2026
Breaking News
अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा
पंजाब Trending

आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर

780 ग्रामीणों ने उठाया लाभ, लोगों को स्वस्थ जीवन शैली और खान पान के प्रति तथा नशों से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का

पंजाब सरकार के आयुष विभाग के आदेशों पर डायरेक्टर होम्योपैथिक पंजाब, डा० हरिंदर पाल सिंह एवं डायरेक्टर आयुर्वेद पंजाब डा० रमन खन्ना के निर्देशों के तहत जिला होम्योपैथी अधिकारी डा० राजीव चिंदिया और जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० गुरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में तथा सीमा सुरक्षा बल 65वीं वाहिनी के सहयोग से एक विशेष आयुष कैंप का आयोजन गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में किया गया। शिविर के दौरान आयुष विभाग की अनुभवी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कैंप का उद्घाटन 65वीं वाहिनी के कमांडेट श्री वीरेन्द्र बहादुर यादव ने किया।

होम्योपैथिक डाक्टर एवं नोडल आफिसर डा० गुरमीत सिंह राय एवं डा० कल्पना कुमारी ने 365 मरीजों का चेकअप करके उन्हें मुफ्त होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की। इसी प्रकार आयुर्वेदिक चिकित्सक डा० गोरव शर्मा तथा डा० – शाईना ने 415 मरीजों का चेकअप करके उन्हें मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की। कुल 780 ग्रामीणों ने इस कैंप का लाभ उठाया। इस कैंप को सफल बनाने में उपवैद्य विकास कुमार, गुरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह तथा होम्योपैथिक डिस्पेंसर मंदर सिंह, सतनाम चंद, राजपाल सिंह ने अपनी सेवाएं दी।