Monday, 28 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
चंडीगढ़ Trending

प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित

चण्डीगढ़ : प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ की महासभा का आयोजन फेडरेशन के चेयरमैन जे.डी. गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। महासभा के दौरान फेडरेशन के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में नरेश बंसल का मुकाबला कमलजीत सिंह पंछी के साथ हुआ, जिसमें नरेश बंसल नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। नरेश बंसल के निर्वाचन के साथ फेडरेशन में नए नेतृत्व के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। नया नेतृत्व संगठन को और मजबूत बनाने तथा चंडीगढ़ के प्रॉपर्टी एवं व्यापारिक समुदाय से जुड़े सदस्यों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सदस्यों के हित और रचनात्मक संवाद पर रहेगा विशेष जोर

निर्वाचन के बाद नरेश बंसल ने फेडरेशन के सभी सदस्यों का विश्वास, समर्थन एवं सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि नया नेतृत्व सभी सदस्यों को साथ लेकर सामूहिक, पारदर्शी एवं संगठन के व्यापक हित में कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि वे फेडरेशन के सभी सदस्यों के हृदय से आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और अपना समर्थन एवं सहयोग दिया। यह जीत केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि सदस्यों द्वारा उन्हें सौंपी गई एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर प्रॉपर्टी फेडरेशन, चंडीगढ़ को और मजबूत बनाने तथा संस्था के सदस्यों की वास्तविक समस्याओं और चिंताओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।