Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत बीएसएफ ने निकाली पद यात्रा

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा /फाजिल्का

एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुक्रम में शनिवार पूर्वाह्न में 65 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट के नेतृत्व में 10 किलोमीटर पद-चालन का आयोजन किया गया। इस पद-चालन में वाहिनी के 7 अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सहित 87 कार्मिक तथा वाहिनी के परिवार कल्याण की चीफ एग्जीक्यूटिव श्रीमती अनीता यादव के नेतृत्व में बच्चों और महिलाओं सहित कुल 29 बावा परिवार ने भाग लिया। इस पद चालन का उद्देश्य आमजन के बीच आपसी तालमेल और देश को एक जुट होने के प्रति जागरूक करना था।

*एक भारत श्रेष्ठ भारत* एक ऐसा अभियान है जिसे भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोग, उनके द्वारा बोले जाने वाली अलग-अलग भाषाएं, अलग तरह का रहन-सहन, अलग तरह का खानपान और अलग तरह के संस्कारों वाले लोगों के बीच आपस में तालमेल बढ़ाना, सद्भावना बढ़ाना, उनको एकजुट करना और उनके बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों में बढ़ावा देकर देश को शक्तिशाली भारत के तौर पर उत्थान करना था।

भारत श्रेष्ठ भारत के अभियान के तहत भारत सरकार के तमाम सरकारी विभाग आपसी तालमेल के साथ बहुत सारी कार्यविधि आयोजित करते हैं जिनसे आम जनता में आपसी तालमेल बढ़े और उनके बीच एक संदेश जाए कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शक्तिशाली देश है।

0 Comments