Sunday, 25 October 2026
Breaking News
सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल हिमाचल महासभा ने सागर सहोड़ को न्यूजीलैंड के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में पीएचडी हेतु चयन पर दी बधाई पंचकूला में दिसंबर में लगेगा भव्य स्वदेशी महोत्सव 300 से अधिक स्टॉलों पर दिखेगी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ताकत चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकली, सैकड़ों महिलाओं सहित श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा ओआरसी सैनिक अकादमी के 7 विद्यार्थियों का RIMC जून 2026 परीक्षा में चयन, संस्थान में खुशी की लहर अजय कुमार हत्याकांड: विधानसभा के बाहर लगातार दूसरे दिन परिवार के साथ धरने में शामिल हुए सुनील जाखड़ अजय हत्याकांड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के निर्देश पी एम राहत योजना - सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए एक वरदान।
पंजाब Trending

दलित युवक की हत्या : सरकार की कार्यप्रणाली पर भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल

अबोहर। अजय हत्याकांड को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे परिवार को समर्थन देने के लिए आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला तथा पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल सरकारी अस्पताल में चल रहे धरने पर पहुंचे। दोनों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। दिन-दहाड़े दलित युवकों पर जानलेवा हमले और हत्या जैसी घटनाएं सरकार तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि जब एक पीड़ित परिवार को अपने बेटे की हत्या के बाद न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़े, तो यह सरकार की व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

विजय सांपला और शीतल अंगुराल ने कहा कि अजय के परिवार को न्याय दिलाना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने का सवाल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाकर उचित जांच सुनिश्चित करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

धरने के दौरान दोनों नेताओं ने ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि यदि वह 1 नवंबर को अबोहर आए तो पीड़ित परिवार का सहयोग करे।

नेताओं ने दोहराया कि पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। प्रदेश में दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं और लोग इंसाफ के लिए धरने लगाने को मजबूर हैं। अजय हत्याकांड में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से उनके साथ खड़ी है और जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ उठाया जाता रहेगा।

0 Comments