Monday, 02 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
चंडीगढ़ Trending

सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब लोकभवन में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर चंडीगढ़ के समस्त व्यापारी वर्ग की ओर से उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीबीएम के प्रधान संजीव चड्ढा ने किया। प्रतिनिधिमंडल में शरणजीत सिंह, सलाहकार, बलविंदर सिंह, महासचिव, राधे लाल बजाज, वित्त सचिव तथा हरजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान प्रधान संजीव चड्ढा ने प्रशासक को चंडीगढ़ के व्यापार एवं कारोबार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया तथा निम्नलिखित विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.

पार्किंग व्यवस्था का आधुनिकीकरण एवं बाजारों का सौंदर्यीकरण:

बाजारों में बेहतर पार्किंग सुविधाएं, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा बाजारों के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि ग्राहकों को सुविधाजनक खरीदारी का वातावरण मिल सके और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले, विशेषकर त्योहारों के दौरान।

सीमित व्यावसायिक स्थान का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग:

चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ जैसे सुनियोजित शहर में व्यावसायिक स्थान सीमित है। ऐसे में उपलब्ध व्यावसायिक स्थान का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए कमर्शियल बिल्डिंग बायलॉज, कन्वर्जन चार्ज तथा पेनल्टी दरों का व्यावहारिक एवं तर्कसंगत पुनर्निर्धारण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नियमों में अधिक व्यावहारिक, सरल एवं व्यापार-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने से शहर की व्यावसायिक क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देश की जीडीपी में चंडीगढ़ का योगदान और अधिक बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित कर संबंधी मामलों के शीघ्र समाधान के लिए गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा चंडीगढ़ के समस्त व्यापारी वर्ग को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

0 Comments