Wednesday, 18 November 2026
Breaking News
विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत
चंडीगढ़ Trending

विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन

दीपक सिंह / चंडीगढ़

महाविद्यालय परिसर में चिकित्सा के क्षेत्र में बीएचएमएस के नवप्रवेशित सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु व्हाइट कोट समारोह (White Coat Ceremony) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके चिकित्सा जीवन की शुरुआत के प्रतीक स्वरूप स्टेथोस्कोप प्रदान किए गए।

व्हाइट कोट समारोह का विशेष महत्व है, क्योंकि यह विद्यार्थियों के प्री-क्लिनिकल शिक्षा से क्लिनिकल स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की ओर संक्रमण का प्रतीक है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि सफेद कोट शांति, पवित्रता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। विद्यार्थियों को सदैव अपने चिकित्सा व्यवसाय का सम्मान करना चाहिए तथा समाज के प्रति पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए एच.एम.सी.ए. के सचिव श्री सतीश दीवान ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के व्यवसाय एवं इसके व्यापक कार्यक्षेत्र के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।

एचएमसीए के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री आर.पी. जोशी ने कहा कि चिकित्सा एक महान एवं सेवाभावी पेशा है तथा विद्यार्थियों ने होम्योपैथी के उत्कृष्ट संस्थान का चयन किया है। यह संस्थान चिकित्सा नैतिकता एवं अनुशासन को विशेष महत्व देता है।

डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत एवं अनुशासन ही सफलता की कुंजी हैं। इस समारोह में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

0 Comments