फाजिलका: सीमा सुरक्षा बल के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फाजिलका के हरि नारायण बाल विद्यालय के लगभग 300 नन्हे विद्यार्थी फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर कार्यक्रम पेश करने पहुंचे।
बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान और बीएसएफ के पुराने सहयोगी लीलाधर शर्मा ने बताया कि नन्हे विद्यार्थियों ने बीएसएफ अधिकारियों व जवानों पर पुष्पवर्षा कर देशभक्ति के गीतों व कविताओं के माध्यम से देशभक्ति के सामूहिक गीत गाए और भांगड़ा डाला। बच्चों की देशभक्ति देखकर पाकिस्तानी सीमा पर खड़े पाक रेंजरों ने दांतों तले उंगलियां दबाते हैरानी प्रकट की।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के मनु सेतिया, सोनिया सेतिया व समाजसेवक लीलाधर शर्मा ने मिलकर 139वीं बटालियन के कमांडेंट श्री रवि शंकर त्रिवेदी, कंपनी कमांडर धर्माराम जाट, अन्य अधिकारियों और जवानों में मिठाइयां भेंट की और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बीएसएफ द्वारा सभी को चायपान और नाश्ता भी करवाया गया। सीमा पर पौधारोपण भी किया गया।
पंजाब
Trending
भारतीय सीमा पर सैंकड़ों विद्यार्थियों की देशभक्ति देख पाकिस्तानी हैरान