Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
चंडीगढ़ Trending

गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, चावलों से बनाया गया गोवर्धन पर्वत का रूप रहा मुख्य आकर्षण

Read in:Hindi

आज ही के दिन प्रभु को मिला था गोवर्धन गिरधारी का नाम : वामन जी महाराज

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, से. 20, चण्डीगढ़ में गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सुबह मंगला आरती के पश्चात प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडिया मठ के पूर्व आचार्य एवं अध्यक्ष श्री भक्ति सौरभ आचार्य महाराज जी ने ने कहा कि जब ब्रज वासियों ने इंद्र देवता की पूजा करने से मना कर दिया तो क्रोधित होकर इंद्र देवता ने ब्रज मंडल को बारिश द्वारा पानी में डुबोने का निर्णय ले लिया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रजवासियों को पर्वत के नीचे बुला कर उनकी पानी और वर्षा से रक्षा की।

(SUBHEAD)आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा की थी, इसलिए गोवर्धन पूजा हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चावलों से गोवर्धन पर्वत का रूप बनाया गया था। हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भगवान श्री गोवर्धन धाम लीला के दर्शन किए एवं अपने श्रद्धा सुमन भेंट किए। भगवान गोवर्धन को 56 भोग के व्यंजन अर्पित किए गए व भोग आरती के पश्चात हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

भक्तों के चेहरों पर उमंग उल्लास झलक रहा था। उन्होंने हरि नाम संकीर्तन नृत्य गान कर अपनी श्रद्धा प्रकट की और गिरिराज धरण को नतमस्तक किया। चंडीगढ़ मठ के इंचार्ज वामन जी महाराज जी ने बताया कि आज के दिन भगवान श्री गिरधारी जी के दर्शन करने से भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है और घर में शुभ मंगल एवं हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है क्योंकि आज ही के दिन प्रभु को उनकी लीला के कारण गोवर्धन गिरधारी का नाम मिला था।

आज विशेष रूप से गौ माता का पूजन वंदना, अर्चना भी की गई। बड़ी संख्या ने भक्तों ने उपस्थित होकर नृत्य संकीर्तन का आनंद प्राप्त किया। तत्पश्चात भक्तों को भगवान को अर्पित भंडारा प्रसाद वितरित किया गया।