Tuesday, 01 September 2026
Breaking News
‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ?
चंडीगढ़ Trending

बुराई पर अच्छाई की जीत के सन्देश को आत्मसात करने पर ही ये सार्थक हो पायेगा : विशाल कंडवाल

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

देशभर में दशहरा का त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी सिलसिले में चंडीगढ़ स्थित सीआरपीएफ 5 सिगनल बटालियन के मुख्यालय में मनाया गया दशहरा अपने आप में अनूठा था क्योकि एक तो यहाँ इतने बड़े स्तर पर पहली बार दशहरा मनाया गया तथा इसमें रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले यहाँ के जवानों ने स्वयं ही तयार किये थे।

यहाँ कार्यरत जवानों के परिवारों ने इस अवसर पर दशहरा मेला का खूब आनंद लिया और उनकी ख़ुशी देखते ही बनती थी। इनके पुतलों को अग्नि विशाल कंडवाल, कमांडेट ने दी तो पुतलों में भरा बारूद और पटाखों से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया।

विशाल कंडवाल, कमान्डेंट ने कहा कि दशहरा का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है परन्तु इस सन्देश को हमें अपने जीवन में भी आत्मसात करना होगा तभी यह सन्देश सार्थक हो पायेगा।