Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ

Read in:Hindi

गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन समाज में भक्ति योग से समरसता, भाईचारा एवं जीवन के मूल्य पर आधारित संदेश प्रदान करता है : राजीव जिंदल

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ :

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 के 56वें वार्षिक धर्म सम्मेलन, रामनवमी महोत्सव एवं जन्म शताब्दी समापन समारोहों का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी राजीव जिंदल द्वारा संत महात्माओं की उपस्थिति में रंग-बिरंगे हाइड्रोजन गुब्बारे आकाश में छोड़ कर शुभारंभ किया गया।

इससे पहले अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष एवं आचार्य श्री भक्ति विचार विष्णु जी महाराज जी के आज चंडीगढ़ पधारने के बाद उनका भव्य अभिनंदन किया गया। उनके सानिध्य में पांच दिवसीय धर्म सम्मेलन 24 मार्च से लेकर 28 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजीव जिंदल ने कहा कि गौड़ीय मठ के धर्म सम्मेलन समाज में भक्ति योग से समरसता भाईचारा एवं जीवन के मूल्य पर आधारित संदेश प्रदान करता है, गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी ने कार्यक्रम के बारे में कहा कि धर्म सम्मेलन के चार दिवसीय कार्यक्रम में जीवन में सद्गुरु के का महत्व”, “भगवत गीता से शरणागति की शिक्षा”, “वैष्णवता- जात पात ऊंच नीच से परे”, “भगवान श्री राम के आदर्शों के पालन से मिलेगी शांति” विषयों पर प्रतिदिन वैष्णव संतो द्वारा चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

इसके साथ ही मठ के पूर्व आचार्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज जी के विश्वव्यापी जन्म शताब्दी के उपलक्ष पर हुए आयोजित समारोह पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव रामनवमी को धूमधाम से व्यापक स्तर पर मनाने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया गया है। पूरे सेक्टर को एक भव्य आकर्षक रंग-बिरंगी झंडी से पाट दिया है।