Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 हेतु अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 19 फरवरी से 23 फरवरी, 2024 प्रात: 09:00 बजे से सांय 02:00 बजे तक संचालित करवाई जानी हैं।
उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित के शेष विषयों के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित विद्यालयों में कार्यरत उन प्राध्यापकों/अध्यापकों द्वारा ली जाएगी, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी नियमित के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्तियाँ की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वरों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एस०एम०एस० के माध्यम से भेजी जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि सम्बन्धित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश-पत्र, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।