Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव का शेड्यूल लिया वापस: जस्टिस भल्ला

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा में “हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी” के चुनाव का जो शेड्यूल जारी किया गया था, उसको आज वापस ले लिया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के सेकेंडरी एजुकेशन निदेशक ने उनको पत्र लिख कर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव के शेड्यूल को वापस लेने का अनुरोध किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सीबीएसई तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के बीच में उक्त चुनाव का शेड्यूल पड़ता है।
जस्टिस भल्ला ने बताया कि निदेशक के अनुरोध को स्वीकारते हुए विद्यार्थियों के हित में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव का शेड्यूल वापस लिया गया है। चुनावी शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।