Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

हरियाणा में आज़ाद हिंद फ़ौज के 3 सिपाही आज भी जीवित, किया गया सम्मानित

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद ‌हिंद फौज का गठन सन् 1942 में हुआ था और आज लगभग 80 वर्षों से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद हरियाणा में आज़ाद हिंद फ़ौज के 3 सिपाही जीवित हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त को यह निर्देश दिए गए थे कि आजाद ‌हिंद फौज के जो सिपाही जीवित हैं तो उन्हें सम्मानित किया जाए, यही हमारी और से नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला रेवाड़ी के गांव बुरथला के हरि सिंह आयु 105 वर्ष, कोसली के मंगल सिंह आयु 102 वर्ष तथा जिला महेंद्रगढ़ के गांव मांडी के जय प्रकाश आयु 98 वर्ष, आज भी जीवित हैं। इनके घर जाकर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है। इन स्वतंत्रता सेनानियों को हम युवा पीढ़ी के लिए नेताजी की निशानी के रूप में मान सकते हैं और युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।