Sunday, 23 August 2026
Breaking News
प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज!
राष्ट्रीय Trending

दिल्ली अक्षरधाम में “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” कार्यक्रम का आयोजन

अबोहर : दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” विशिष्ट सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हज़ारों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की मंगलकारी धुन और प्रार्थना के साथ हुई, इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व भाग में संस्था के वरिष्ठ संत पूज्य ईश्वरचरणदास स्वामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा: “भगवान स्वामिनारायण ने हमें व्यसन मुक्त जीवन जीने का आदेश दिया है। जो व्यसन मुक्त होता है वही सच्चा सत्संगी बनता है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस अभियान के लिए युवाओं को प्रेरणा दे रहे हैं, तो सभी को उत्साह और प्रेम के साथ आगे आना चाहिए।”

पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने बीएपीएस द्वारा चल रही युवा प्रवृत्ति को सराहा और नवयुवाओं को सृजनात्मक कार्य के लिए प्रेरणा दी। माननीय प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के स्वप्न को साकार होने में युवाओं को भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने सभी को प्रेरणा देते हुए कहा कि नशामुक्त भारत के इस अभियान में युवाओं को आगे आना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भगवान स्वामिनारायण के समय से ही उनके 3,000 से भी अधिक संत-परमहंस गाँवों में विचरण कर लोगों को व्यसनमुक्त जीवन जीने के प्रेरणा देते थे। प्रमुखस्वामी महराज ने व्यसनमुक्ति और लोक कल्याण के इस अभियान को जारी रखते हुए अपने जीवनकाल में पचास लाख से भी अधिक लोगों को व्यसन छोड़कर एक पवित्र जीवन अपनाने की प्रेरणा दी थी। इनमें किसान, जनजातीय समूहों से लेकर बड़े-बड़े व्यापारी और नवयुवा तक शामिल थे। पिछले कई दशकों से बीएपीएस नशामुक्ति और इससे जुड़ी जागरूकता समाज में जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत रहा है. वर्तमान में परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन में असंख्य लोगों ने अपने जीवन को संवारने के लिए व्यसन मुक्त जीवन अपनाया है।