Wednesday, 17 June 2026
Breaking News
SUCCESSFUL REHABILITATION OF A PARROT CHICK THAT FELL FROM ITS NEST CBI FILES FIRST CHARGESHEET IN IDFC FRAUD CASE PERTAINING TO CREST CHANDIGARH SEED FARM ABOHAR RESIDENTS FEEL UPSET DUE TO DRUG ADDICTS DERA BASSI'S NITIN SHARMA WINS CANADA'S BIGGEST SNOOKER LEAGUE TITLE NGO TAMMANA ORGANISES “YOGA UTSAV” BRINGING THE COMMUNITY TOGETHER FOR A MORNING OF WELLNESS AND HEALING CBI ARRESTS RAILWAY ENGINEER IN ASSAM IN BRIBERY CASE SC COMMISSION SEEKS REPORT FROM PUNJAB POLICE ON JULY 2 IN RAJA WARRING CASE, BITTU TO GIVEN OPPORTUNITY WALL COLLAPSES DUE TO HEAVY RAIN, FOUR, INCLUDING 2 CHILDREN INJURED CHANDIGARH POLICE ARRESTED ACCUSED IN HOAX BOMB THREAT CASES TARGETING SCHOOLS AND PUNJAB CIVIL SECRETARIAT AKS ABOHAR'S 'SARHAD AUR BHI HAIN' WINS BEST PLAY AWARD IN SHIMLA
Punjab Trending

चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव।

सत्ताधारी पार्टी पर लगे बूथ कैप्चरिंग, हमला-मारपीट, जाली वोट भुगतान कराने के आरोप, जिला में कुल मतदान 74.13%, बरनाला निगम के 63.50%, तपा नप के 81.31%, भदौड़ नप के 79.68% और धनौला नप के 72.04% मतदाताओं ने किया मतदान।

अखिलेश बंसल, बरनाला।

चुनाव आयोग और प्रसाशनिक तौर पर किए गए सख्त प्रबंधों के बावजूद बरनाला निगम क्षेत्र के अंतर्गत कई वार्डों में जाली मतदान कराने, मार-पीट की घटनाएं घटी। जगह-जगह टकराव हुए। इतना होने पर भी जिला में कुल मतदान 74.13 प्रतिशत हुआ। जिसमें बरनाला निगम के 63.50%, तपा नगर परिषद के 81.31%, भदौड़ नगर परिषद के 79.68% और धनौला नगर परिषद के 72.04% मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना 29 मई को संबंधित निर्धारित केन्द्रों पर होगी। गौरतलब है कि मतदान खत्म होने के बाद भी सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में तनाव बरकरार है। सोशल मीडिया पर लोग आज के मतदान को पुराने यूपी/बिहार के मतदान के दृश्यों से जोड़ रहे हैं।

मतदान पर्व को बना डाला युद्ध का मौदानः

बरनाला से निर्दलीय उम्मीदवार उर्मिला देवी के पति हेमराज गर्ग जो पूर्व पार्षद हैं, समाजसेवा में अग्रणी हैं, उन्होंने सत्ताधारियों पर जाली मतदान करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने जाली मतदान करने पहुंचे कई लोगों को मौके पर मौजूद अधिकारियों के सपुर्द भी किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकारी मुलाजिम पानी पिलाने के बहाने वोट डाल रहे लोगों के बीच सत्ता का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजा साथ में जाली मतदान की वीडियो भी संलग्न की है।

· नगर परिषद बरनाला और नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे मक्खन शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर जाली मतदान कराने और गुंडागर्दी कराने का आरोप लगाया है।

· भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 38 से अपनी पत्नी के पक्ष में इलेक्शन एजेंट बने राजिंदर उप्पल ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए उनके वार्ड में सरेआम गुंडागर्दी हुई। उनके साथ पुलिस के सीनियर अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया।

· वार्ड नंबर 33 में सत्ताधारी पार्टी के एक वर्कर ने एक महिला को जोरदार तमाचे जड़े, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी की शिकायत हाई कमांड, महिला आयोग और चुनाव आयोग को की जाएगी।

· शिअद के नेता कुलवंत सिंह कांता और आप के बागी नेता गुरदीप सिंह बाठ ने आज के मतदान को लोकतंत्र की हत्या करना करार दिया है।

लोकतंत्र को मजबूत करने पहुंचे मरीज भीः

मंगलवार को बरनाला में आसमान से 50 डिग्री सेल्सियस आग बरसी। इसके बावजूद अपनी शारीरिक दिक्कतों की प्रवाह नहीं करते सिर्फ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने व्योवृद्ध, चिकनगुनिया रोग सहित कैंसर से पीड़ित लोग भी मतदान करने अपने अपने मतदान केन्दों तक पहुंचे। हालांकि चलने में अस्मर्थ लोगों के लिए व्हील चेयर का प्रबंध किया गया था लेकिन अन्य मरीजों के लिए मतदान केन्द्रों की मुख्य द्वार से काफी दूर रहे। 

तपा परिषद के मतदाता निकले जाकरूकः

कितने से कितने बजे – बरनाला निगम – नप तपा – नप भदौड़ – नप धनौला – कुल प्रतिशत

सुबह 8 से 10 बजे तक – 17.8 % – 15.42 % – 22.1 % – 18.24 % – 18.39 %

सुबह 10 से 12 बजे तक – 35.60 % – 36.54 % – 41.95 % – 36.96 % – 37.76 %

दोपहर 12 से 14 बजे तक – 47.32 % – 56.17 % – 58.47 % – 51.76 % – 53.43 %

दोपहर 14 से सायं 17 बजे तक – 63.50 % – 81.31 % – 79.68 % – 72.04 % – 74.13 %