Saturday, 29 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

अबोहर बार एसोसिएशन के चुनावों के नॉमिनेशन फार्म भरने का सोमवार को अंतिम दिन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 16 दिसंबर को होने जा रहे हैं। जिसमें चुनाव कमेटी के सदस्य एडवोकेट संदीप बजाज, अरूण मुंजाल, जयदयाल कांटीवाल, प्रवीण भादू, जगनन्दन बराड़ बनाए गए हैं। 09 दिसंबर को चार वकीलों रमेश जैन, सिकंदर कपूर, काजल व सुनील मेहरा ने नामांकन दाखिल किए थे। जबकि 12 दिसंबर को लखविंद्र सिंह सिद्धू, मनजीत जसूजा, लखवीर सिद्धू, जितेंद्र भोबरिया नामांकन दाखिल करेंगे। 13 दिसंबर को फार्मों की चैकिंग की जायेगी व इसी दिन नॉमिनेशन वापिस लिए जा सकते हैं। 16 दिसंबर को चुनाव बार रूम में सुबह 9.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक करवाये जाएंगे। 16 दिसंबर को सायं 4.30 बजे वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। बार एसोसिएशन के कुल 405 मैंबर हैं।