Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

अबोहर में चल रहे विकास कार्यों के संदर्भ में विधायक संदीप जाखड़ ने की वित्त मंत्री से मुलाकात

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ द्वारा पिछले कई वर्षों से इलाका वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेकों प्रयास जारी है। इन्हीं प्रयासों के चलते विधायक संदीप जाखड़ ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर आभा स्क्वेयर में मिनी सेक्ट्रिएट स्थापित करने व अबोहर बस अड्डे के नवीनीकरण का प्रोजेक्ट बीते वर्ष शुरू किया था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति कछुआ चाल साबित हो रही है, इस संबंध में विधायक ने कुछ माह पूर्व विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बाद भी विकास कार्य तेजी नहीं पकड़ पाए।  (MOREPIC1)

आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए विधायक संदीप ने गत दिवस वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर अबोहर में चल रहे विकास कार्यों के हालात को उनके समक्ष रखा, जिस पर वित्त मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा इस संदर्भ में जल्द से जल्द सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे ताकि आम जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

0 Comments