Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
पंजाब Trending

अमृतसर की धरती पर पुरस्कृत हुई बठिंडा की सुप्रसिद्ध लेखिका स्नेह गोस्वामी

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज: (SUBHEAD)
मिन्नी कहानी लेखक मंच और लघुकथा कलश के सहयोग से आयोजित अखिल भारतीय मिन्नी कहानी एवं लघुकथा सम्मेलन जो भक्त पूरन सिंह पिंगलवाडा के माता मेहताब कौर हाल में संयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा के साथ साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों कलकत्ता, भोपाल, आगरा, जयपुर आदि से साहित्यकारों ने भाग लिया। इस भव्य समारोह के अंतिम दिन बठिंडा की यशस्वी लघुकथाकार उपन्यासकार एवं कहानीकार स्नेह गोस्वामी को उनके लघुकथा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ऊषा प्रभाकर लघुकथा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान में एक अंगवस्त्र एक शाल के साथ एक मोमेंटो और इक्यावन सौ रुपये शामिल हैं। यह पुरस्कार प्रति वर्ष लघुकथा कलश पत्रिका के संपादक योगराज प्रभाकर की धर्मपत्नी ऊषा प्रभाकर की स्मृति में पूरे भारत के किसी एक साहित्यकार को उसके साहित्य में योगदान के लिए दिया जाता है। इससे पूर्व स्नेह गोस्वामी की साहित्यिक उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए एक वृत्तचित्र स्क्रीन पर दिखाया गया। फिर पिंगलवाडा की संचालिका डाक्टर इंद्रजीत कौर ने शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। मंच पर मिन्नी कहानी मंच के डाक्टर श्याम सुंदर दीप्ति, जगदीश कुलरियां, पंजाब साहित्य अकादमी के प्रधान डाक्टर लखविंदर जोहल, नयाजमाना के संपादक के साथ मिन्नी कहानी मंच के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। स्नेह गोस्वामी ने बताया कि अब तक उनके चार लघुकथा संग्रह आ चुके हैं। इसके अलावा दो कहानी संग्रह, एक कविता संग्रह, तथा दो उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं और एक लघुकविता संग्रह प्रेस में है।