Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब

इस महीने के अंत तक बन जाएगा चंडीगढ़ बैरियर पर व्हीकल अंडरपास

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर पर बन रहे व्हीकल अंडरपास पर दोनों ओर रिटेनिंग वॉल बनाने का काम चल रहा है। रिटेनिंग वॉल बनाने के साथ- साथ अंडरपास को सड़क के लेवल तक जोड़ने के लिए मिट्टी को समतल किया जा रहा है। अंडरपास से जीरकपुर की तरफ की रिटेनिंग वॉल का काफी काम पूरा हो गया है। अब अंडरपास से चंडीगढ़ बॉर्डर की तरफ रिटेनिंग वॉल बनाने और मिट्टी की लेवलिंग का काम किया जा रहा है । मॉनसून में बारिशों के दौरान काम की स्पीड कुछ कम हो गई थी, लेकिन इन दिनों काम ठीक रफ्तार में चल रहा है। साइट इंजीनियर गुरजीत सिंह के मुताबिक इस महीने के अंत तक अंडरपास का काम पूरा करने की कोशिश है। यदि इस महीने पूरा नहीं हो पाया तो अक्टूबर में पूरा कर लिया जाएगा। चंडीगढ़ बैरियर से लेकर रमाडा के पास तक पूरे फ्लाईओवर की लंबाई 420 मीटर है जिसका काम पिछले साल नवंबर में शुरू किया गया था। कंस्ट्रक्शन के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है।
रोज लग रहा है ट्रैफिक जाम:
लोग चाहते हैं कि अंडरपास जल्द बने और उन्हें जाम से छुटकारा मिले। अंडरपास के बनने का फायदा चंडीगढ़- अंबाला हाईवे के ट्रैफिक को होगा, जो यहां पर ट्रैफिक लाइट्स के दौरान फंस रहा था। इस प्वॉइंट पर अंडरपास बनने के बाद ट्रैफिक बिना रुके चल सकेगा। यहां अंडरपास बनने के बाद शहर में तीन प्वॉइंट्स पर नेशनल हाईवे के ट्रैफिक को राहत मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक या अक्टूबर तक अंडरपास बन जाएगा।
जाम से बचने के लिए लोग अपने वाहन रॉन्ग साइड मोड़ लेते हैं:
व्हीकल अंडरपास निर्माण के चलते इन दिनों चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर हर रोज ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। कई लोग जाम से बचने के लिए अपने वाहनों को फ्लाईओवर पर ही रॉन्ग साइड से वापस मोड़ लेते हैं। इससे भी हादसे होने का डर बना रहता है। हाईवे पर पहले से ही काफी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में सामने से रॉन्ग साइड वाहनों के आने के कारण वाहनों के टकराने का डर बना रहता है। अंबाला की ओर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले कई लोग यू- टर्न लेकर रॉन्ग साइड चलते हैं। इस कारण यहां जाम भी लगता है। हाईवे की मुख्य सड़क अंडरपास की कंस्ट्रक्शन के चलते बंद है। ऐसे में हाईवे का सारा ट्रैफिक कंस्ट्रक्शन साइट के पास आकर सर्विस लेन से गुजरता है। हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहने के कारण सर्विस लेन से निकलने में काफी समय लग जाता है क्योंकि पीछे से वाहन आते रहते हैं जबकि सर्विस लेन तंग होने के कारण एक साथ ज्यादा वाहन नहीं निकल पाते। अंडरपास कंस्ट्रक्शन साइट के पास बॉटल नेक बनता है, जिसके चलते हाईवे के ट्रैफिक की रफ्तार यहां लगभग रुक जाती है। यह हर रोज की परेशानी है। ऐसे में लोगों के लिए यह राहत की खबर है कि कंस्ट्रक्शन का काम जल्द पूरा हो जाएगा। हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित होने के कारण परेशानी झेल रही पब्लिक को अंडरपास बनने पर राहत मिलेगी। यहां व्हीकल अंडरपास बनने पर जीरकपुर की ओर से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों का काफी समय बचेगा और यह सफर काफी आसान भी हो जाएगा। इस हाईवे पर रुकावटें दूर होने के बाद जीरकपुर के साथ जुड़े आसपास के काफी क्षेत्र को राहत मिलेगी।