Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड भातृ संगठन नेकी की दीवार लगाएगा : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : उत्तराखंड भातृ संगठन, चण्डीगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह चण्डीगढ़ गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ठ मुख्य अतिथि व वाइस चेयरमैन मेहरबान रावत की अध्यक्षता में हुआ। संगठन की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ गढवाल सभा के प्रधान विक्रम बिष्ठ ने शपथ दिलवाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सबके विश्वास पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सामाजिक हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रधान सुनील दत्त पंत ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति आगामी 14 जनवरी 2024 को नेकी की दीवार लगाने का फैसला लिया। ये सामाजिक कार्य संस्था द्वारा बीते 5 वर्षो से किया जा रहा है। उसी दिन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य खिचड़ी का लंगर भी वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए यह एक सराहनीय पहल है,जिससे कडक़ड़ाती ठंड के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जा सके।

0 Comments